Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsखड़ी कार पर पलटा ट्रक, दो युवक घायल

खड़ी कार पर पलटा ट्रक, दो युवक घायल


Jahazpur News 17 अक्टूबर (आज़ाद नेब) जहाजपुर में देर रात शाहपुरा की ओर से तेज रफ्तार में आया ट्रक असंतुलित होकर चौराहे पर खड़ी कार पर पलट गया। जिससे कार में बैठे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें निकाल चिकित्सालय में उपचार के लिए लाया गया। थानाधिकारी नरपत राम बाना ने बताया कि जहाजपुर बाईपास पर शाहपुरा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा ट्रक असंतुलित होकर सर्कल पर खड़ी कार पर जा पलटा। जिसमें दो जने गंभीर घायल हो गए हैं। जिन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से जहाजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां दोनों गंभीर घायलों का उपचार जारी है। इस हादसे में जहाजपुर निवासी चेतन पुत्र मोहनलाल रेगर व दुर्गालाल (पप्पू) रेगर गम्भीर रूप से घायल हुए है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जहाजपुर थाने में खड़ा करवाया। इस दौरान कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d