Deoli News 27 दिसम्बर ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मौसम विभाग की और से जताया गया पूर्वानुमान शुक्रवार को खरा उतरा। सुबह से आसमान में बादल छाए रहने के बाद अपरान्ह बाद बरसात का दौर शुरू हुआ, जो करीब एक घण्टे तक चला।
मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक 27 दिसम्बर को टोंक जिले में बरसात की संभावना जताई थी। यूं तो ये चेतावनी 26 दिसम्बर की भी थी। लेकिन शहर में मामूली बूंदाबांदी हुई। शुक्रवार सुबह से शहर के आसमान में बादल छाए रहे। इस दरमियान दोपहर को भी हल्की बूंदाबांदी हुई। लेकिन अपरान्ह 3 बजे बाद अचानक अंधेरा छा गया और कभी हल्की तो कभी तेज वर्षा हुई। जिससे सड़को पर बरसात का पानी बह निकला। इस दौरान आसमानी बिजलियां भी कड़की। जिससे शहर की बिजली की आपूर्ति बाधित हुई। वर्षा के कारण सर्दी बढ़ गई और लोग घरों में दुबकने पर मजबूर हो गए। शाम होते होते वातावरण में अंधेरा छा गया। उधर, मावठ होने से किसानों के चेहरे खिल गए। इस बरसात से फसलों को फायदा होने की उम्मीद जताई गई है। शहर और आसपास के क्षेत्रों में भी मावठ की वर्षा होने के सूचना है। शाम साढ़े 4 बजे तापमान 20 डिग्री के करीब रहा।
पालिका पार्षद व एक अन्य युवक का अपहरण बुरी तरह पीटा



