Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationसर्दी की छुट्टी में स्कूल खुली पाई तो होगी कार्रवाई

सर्दी की छुट्टी में स्कूल खुली पाई तो होगी कार्रवाई


Deoli News 27 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान ने शुक्रवार की प्रदेश के सभी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर शीतकालीन अवकाश आदेश की पालना करने के निर्देश दिए हैं।

निदेशक ने पत्र में बताया कि शिविरा कैलेंडर के अनुसार राज्य में संचालित सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। इसके बावजूद विभाग के संज्ञान में आया कि कई जगह पर निजी विद्यालय खुल रहे हैं, जो कि नियम विरुद्ध है। अवकाश की अवधि के दौरान विद्यालय खुले पाए जाने पर निदेशक ने राजस्थान गैर सरकारी शैक्षिक संस्था अधिनियम के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारियों को ऐसे विद्यालय का पता लगाकर कार्यवाही अमल में लाने की बात कही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d