Deoli News 10 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के अटल उद्यान के टीनशेड परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की, मधुर स्वरों से पंडाल गुंजायमान हो उठा।
इस दौरान कथावाचक प्रिया किशोरी ने राजा बाली के सम्मुख भगवान के वामन अवतार द्वारा प्रकट होकर तीन पग भूमि मांगने की कथा को विस्तार से बताया तथा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। वामन भगवान की सजीव झांकी भी सजाई गई। इस दौरान वामन भगवान की पूजा करने एवं कृष्ण भगवान की पूजा करने के लिए महिलाओं में होड मची रही। पंडाल में मौजूद अशोक दुबे ने कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर बधाईयों के स्वरूप टाफियां व प्रसाद वितरित किया।


