Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeविधानसभा चुनाव 2023चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशी झोंक रहे है पूरी ताकत

चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशी झोंक रहे है पूरी ताकत


Deoli News 17 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा व कांग्रेस के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी अपनी पूरी ताकत के साथ जनसंपर्क में लगे हुए हैं।

इसे लेकर निर्दलीय प्रत्याशी रामसिंह मीणा ने शुक्रवार को देवली में लोगों से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। दरअसल क्षेत्रीय प्रत्याशी के रूप में रामसिंह मीणा ने यहां शहर के प्रमुख बाजारों में लोगों से समर्थन देने की अपील की। लोगों को उन्होंने अपना विजन बताया। शहर में जनसंपर्क के दौरान प्रत्याशी रामसिंह मीणा का लोगों ने माल्यार्पण कर व साफा बंधाकर स्वागत किया। इस दौरान कई लोगों ने स्थानीय समस्याओं से उनको अवगत कराया।

उल्लेखनीय है कि निर्दलीय प्रत्याशी रामसिंह मीणा की पत्नी कल्ली देवी मीणा पूर्व में टोंक जिला प्रमुख रह चुकी है तथा वह इस बार निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर विधानसभा का चुनाव लड़ अपना भाग्य आजमा रहे हैं। 

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d