Deoli News.16 दिसम्बर ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली के कुंचलवाडा रोड़ हनुमान नगर में चल रही संगीतमय भागवत में कथावाचक पं महेन्द्र कुमार कौशिक ने शनिवार को भक्त ध्रुव की कथा भगवान कपिल मुनि द्वारा अपनी मां को ज्ञान देने की कथा और जड़ भरत महाराज की कथा सुनाई।
उन्होंने प्रवचन देते हुए कहा कि भक्त आप प्रेम और त्याग से ईश्वर को भजन करते हैं तो उसे ईश्वर अवश्य मिलता है। भक्त ध्रुव की कथा सुनाई और कहा कि पांच साल के ध्रुव ने अपनी सौतेली मां के वचन सुनकर ईश्वर की ऐसी भक्ति की जिसके कारण उन्हें भगवान की प्राप्ति हुई और परम चक्रवर्ती राजा के रूप में भूमंडल पर अनेक वर्षों तक राज्य किया और आज भी वह ध्रुव तारे के रूप में अन्तरिक्ष में मौजूद हैं। भगवान कपिल मुनि द्वारा इस पृथ्वी पर अवतरित होकर अपनी माता को आत्मा और परमात्मा के मिलने और नश्वर शरीर के बारे में ज्ञान दिया। जिससे उनकी मां भगवतभक्ति में लीन हो गयी। उन्होंने महान भक्त जड़ भरत जी कथा सुनाई और कहा कि वे सभी जीवों को समान रूप से देखते थे। इस अवसर पर श्रोताओं ने नृत्य भी किया।



