Deoli News 30 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सावर जागृति मंच देवली के तत्वाधान में शुक्रवार को होली मिलन समारोह व प्रतिभाशाली सम्मान समारोह हुआ। इस दौरान गत वर्ष से आगामी जुलाई तक सेवानिवृत हो चुके व सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों का सम्मान किया गया।
यहां अतिथि के रूप में सावर जागृति मंच भीलवाड़ा के अध्यक्ष कैलाश चंद तिवारी, सचिव रूपचंद पहाड़िया एवं ओमप्रकाश जैन भीलवाड़ा से आए। वहीं सावर से महेंद्र राव अध्यक्ष पेंशन समाज भी थे। सेवानिवृत कार्मिकों को माला, साफा, शॉल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र सौपकर व प्रतिभाशाली बालकों को मेवाड़ी पगड़ी, माला, दुपट्टा, प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो दिया गया। पवन सेन ने बताया कि सभी अतिथियों ने देवली मंच कार्यक्रम में सहयोग किया। इस दौरान मंच के प्रथम संरक्षक रामगोपाल शर्मा की पुण्यतिथि पर देवी शंकर शर्मा, दशरथ किशोर शर्मा, लोकेश शर्मा ने देवली मंच के अध्यक्ष हरिशंकर शर्मा, उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह शक्तावत, सचिव पवन कुमार सेन का स्मृति चिन्ह सौपकर सम्मान किया।



