Jahazpur (आज़ाद नेब) ईद उल-अज़हा मुस्लिम धर्म के सबसे बड़े त्यौहार मे से एक है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार ईद-उल-अजहा का त्यौहार ज़ुल-हिज्जा महीने के 10वें दिन मनाया जाता है।
इस मौके पर शाही जामा मस्जिद इमाम अब्दुर्रहमान नईमी ने बताया कि यह पर्व मुख्य रूप से हजरत इब्राहिम द्वारा अपने बेटे हजरत इस्माइल की कुर्बानी देने की इच्छा की याद में मनाया जाता है। इस पर्व पर कुर्बानी देने का विशेष महत्व है। इस्लाम धर्म में बकरीद को बलिदान का प्रतीक माना जाता है। नमाज के बाद ईदगाह परिसर में पूर्व मंत्री बीज निगम अध्यक्ष एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने मुस्लिम समाज के लोगों से गले मिलकर ईद-उल-अज़हा की मुबारकबाद दी।
इस दौरान पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष लतीफ पठान, सद्दीक पठान, अनिल उपाध्याय, एडवोकेट दीपक पंचोली, शाहरुख पुंवार, साजिद पठान सहित अन्य लोग मौजूद थे।


