Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsश्रीगुरु गोविंद सिंह जयंती पर कई धार्मिक कार्यक्रम हुए

श्रीगुरु गोविंद सिंह जयंती पर कई धार्मिक कार्यक्रम हुए


Deoli News 6 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीगुरु गोविंद सिंह की जयंती सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जयंती पर गुरु घर की नानक नाम लेवा संगत ने गुरुद्वारा में कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए।

गुरुद्वारा कमेटी प्रवक्ता गोविंद सिंह सेठी ने बताया कि संगत द्वारा प्रतिदिन श्री सुखमणि साहिबजी के पाठ किए गए। वहीं गुरु गोविंद सिंहजी के 358 वे पावन प्रकाश पर्व पर गुरु ग्रंथ साहिबजी के समक्ष कीर्तन दीवान सजाया गया। गुरू की वाणी का उल्लेख किया गया। ग्रंथि त्रिलोक सिंह ने गुरु के जीवन पर प्रकाश डाला और गुरु के त्याग और बलिदान का महत्व बताते हुए उनके मार्गों पर चलने का संदेश दिया। इस मौके पर श्रीगुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष सुख समृद्धि अरदास भी की गई। अटूट लंगर प्रसादी वितरण की गई। यहां गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान परमजीत सिंह सूरी, भगवान सेठी, प्रीतपाल सिंह सलूजा, मनजीत सिंह, नरेंद्र सुखवानी, सुभाष मनचंदा, खुशबीर सिंह आनंद, हरीश माधवानी, कुलदीप बिलोची, अमरदास बिलोची, हरिदास, विनोद धर्मानी, बख्शीश बिशनानी, मोहनलाल सहित दर्जनों सेवादार मौजूद थे।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d