“सामाजिक सरोकार”
Deoli News 17 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीरेगर समाज विकास समिति देवली की पहल पर समाज के लोगों ने 54 हजार रुपए एकत्र कर मृतक व्यक्ति के आश्रित परिजनों को सौपी गई है।
समाज की जानकारी के अनुसार देवली गांव निवासी दुर्गालाल बछेतिया का पिछले दिनों गंभीर बीमारी के चलते निधन हो गया था। इसके बाद परिवार पर वज्रपात टूट पड़ा। मृतक के एक पुत्र है, जो अध्ययन कर रहा है। लेकिन परिवार के पास आर्थिक स्रोत नहीं है। इस पर रेगर विकास समिति देवली ने खाता व फोनपे नं जारी कर समाज के 86 लोगों से 54 हजार 174 रुपए एकत्रित किए। इस राशि का रविवार को मृतक की पत्नी बदाम देवी को चेक दिया गया। इस दौरान विकास समिति अध्यक्ष मोहनलाल ठागरिया, संरक्षक अंबालाल मौर्य, पीसी तुनगारिया, रामेश्वर प्रसाद, शिवजी राम, यादव राय बदलोटिया, पप्पू लाल वर्मा, बाबूलाल समेत कई लोग थे।
यह भी पढ़े- नाकाबंदी तोड़कर भागी पिकअप, बड़ी मात्रा में बियर व अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी



