Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedपूर्व सैनिक कल्याण समिति ने विभिन्न मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन

पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने विभिन्न मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन

मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की


Deoli News 15 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पूर्व सैनिक कल्याण समिति देवली ने गुरुवार को उपखंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद मीणा को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपकर विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की है।

समिति संरक्षक आनंद सिंह राणावत, कैप्टन हरनाथ सिंह, कैप्टन किस्तूर चंद मीणा, सूबेदार मेजर रतन सिंह मीणा ने बताया कि पूर्व सैनिकों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए 20 फरवरी 2023 से दिल्ली के जंतर मंतर पर अनुशासित तरीके से प्रयास जारी हैं। ज्ञापन में समान रैंक समान पेंशन की विसंगतियों का निवारण, मिलिट्री सर्विस-पे से उपजे भेदभाव और अन्याय को समाप्त करने, डिसेबिलिटी पेंशन में भेदभाव व विसंगति दूर करना, रिजर्विस्ट पेंशन को ओआरपी दिलवाना, ग्रुप एक्स के सैनिकों की पेंशन में विसंगति को दूर करना, मानक पद के साथ आर्थिक लाभ भी दिलवाना, प्रीमेच्योर रिटायर होने वाले सैनिकों को ओआरपी, सातवें वेतन आयोग द्वारा वेतन का आधार नए पे मैट्रिक्स लेवल करने से नुकसान, आनरेरी लेफ्टिनेंट ओर कप्तान की पेंशनर्स में वृद्धि में अनदेखी दूर करने सहित मांग की।

इससे पहले सैंकड़ों की संख्या में पूर्व सैनिक पेट्रोल पंप स्थित डाक बंगले से नारबाजी करते हुए उपखंड कार्यालय तक पैदल पहुंचे व ज्ञापन सौंपा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d