Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeHealth newsआयुर्वेद औषधालय में हर्बल गार्डन विकसित किया

आयुर्वेद औषधालय में हर्बल गार्डन विकसित किया


Deoli News 13 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के विवेकानंद कॉलोनी स्थित राजकीय आयुर्वेद औषधालय परिसर में चिकित्साकर्मियों के प्रयास से हर्बल गार्डन विकसित किया गया है।

वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीएल जांगिड़ ने बताया कि देवली आयुर्वेद औषधालय को आयुष हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के रूप में विकसित करने को लेकर राज्य सरकार से स्वीकृति मिल चुकी है। इसके तहत परिसर में गार्डन विकसित किया गया है। जहां आममलकी, गुड़हल, मधु कश्मीनी, चांदनी, पारिजात, पाषाणभेद, अपराजिता, घृतकुमारी, अर्जुन, शिकाकाई, अंजीर समेत करीब 25 किस्म के औषधीय पौधे लगाए गए हैं। यह सभी पौधे गमले में लगाए जाकर उनका नाम परिचय भी लिखा गया है, ताकि यहां आने वाले लोग औषधीय पौधों की पहचान कर सके। इसका उद्देश्य लोगों को हर्बल औषधीय पौधों की चिकित्सय की जानकारी देना भी है।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d